उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्लॉट बेचने का झांसा देकर अधिवक्ता से ऐंठे 64.45 लाख, चार पर रिपोर्ट दर्ज

एलडीए का प्लॉट बेचने का झांसा देकर जालसाजों ने अधिवक्ता से 64.45 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने जाली आवंटन और कब्जा पत्र दिखाकर फंसाया। रजिस्ट्री में आनाकानी पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो धमकाया। कोर्ट के आदेश पर गाजीपुर पुलिस ने पूर्व प्रॉपर्टी डीलर समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है।

वृंदावन योजना निवासी अधिवक्ता अमित कुमार निषाद ने बताया कि अगस्त 2024 में उनकी मुलाकात दिलीप सिंह से हुई। उन्होंने प्लॉट दिलाने की बात कहते हुए राहुल कुमार तिवारी से मिलवाया। बताया कि उनके पिता के नाम अप्रैल 2004 में 2152 वर्गफीट का प्लॉट विराजखंड-2 में आवंटित हुआ और कब्जा अक्टूबर 2006 में मिला। एलडीए में 50 लाख जमा होने के बाद रजिस्ट्री होगी।

जाल में फंसाने के लिए आरोपियों ने दस्तावेज भी दिखाए। सौदा 98 लाख में तय हुआ और पीड़ित ने 54.45 लाख ट्रांसफर कर दिए। नवंबर 2024 में 10 लाख नकद देकर एग्रीमेंट किया, जिसमें छह माह में रजिस्ट्री का आश्वासन था। 1 अप्रैल को संपर्क करने पर आरोपियों ने टालमटोल और धमकी दी।

छानबीन पर पता चला कि प्लॉट दूसरे का है। गाजीपुर पुलिस ने दिलीप सिंह, राहुल कुमार तिवारी, नलनी सिंह और देवनाथ केसरी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button