उत्तर प्रदेशलखनऊ

भारत की मिसाइल पावर बन रहा लखनऊ,18 अक्टूबर को ब्रह्मोस की लांचिंग करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ और CM योगी

लखनऊ के डिफेंस कॉरिडोर में तैयार होने वाली ब्रह्मोस मिसाइलें देश के दुश्मनों को ललकारने को तैयार हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 अक्टूबर को इसकी लांचिंग करेंगे। फिलहाल यहां सालभर में लगभग 100 सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें तैयार की जाएंगी। भविष्य में 1500 तक संभव है।

यह मिसाइलें ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना तेज रफ्तार से 400 किलोमीटर तक मार करती हैं। इसे जमीन, हवा, और समुद्र से लांच किया जा सकता है। यह मिसाइल रडार से बचकर सटीक निशाना लगाती है। दरअसल, 300 करोड़ रुपये से 80 एकड़ में बनाए गए इस परिसर में एसएमटीसी की भी स्थापना की जा रही है।

इससे पूर्व इकाई का शिलान्यास 26 दिसंबर 2021 को किया गया था। रक्षा मंत्री ने इसी साल 11 मई को इस संयंत्र का उद्घाटन किया था। इसके बाद इसमें मिसाइलों का निर्माण शुरू किया गया। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बताया कि ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप की लांचिंग 18 अक्तूबर को की जाएगी।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button