उत्तर प्रदेशलखनऊ

महाकुंभ भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की जीवंत अभिव्यक्ति: CM योगी

  • लेखिका मीनाक्षी सिंह ने योगी को सौंपी अपनी पुस्तक एक्सप्रेशन ऑफ डिविनिटी: महाकुंभ

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार को लखनऊ में लेखिका मीनाक्षी सिंह एवं ब्लूम्सबरी इंडिया के प्रबंध निदेशक राहुल श्रीवास्तव ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान योगी को एक्सप्रेशन ऑफ डिविनिटी : महाकुंभ नामक पुस्तक भेंट की गई। मुलाकात के दौरान सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और साहित्यिक विषयों पर संवाद हुआ। मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की जीवंत अभिव्यक्ति है।

मीनाक्षी सिंह लेखिका एवं विजुअल स्टोरीटेलर हैं, जो भारतीय आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं पर कार्य करती हैं। उनकी पुस्तक एक्सप्रेशन ऑफ डिविनिटी : महाकुंभ 2025 (दिव्यता की अभिव्यक्तियां : महाकुंभ) ब्लूम्सबरी इंडिया द्वारा प्रकाशित है। यह पुस्तक महाकुंभ 2025 के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आयामों को चित्रात्मक एवं भावात्मक रूप में प्रस्तुत करती है। पुस्तक में महाकुंभ की दिव्यता, परंपराओं, साधना, आस्था और जनजीवन के विविध पहलुओं का समग्र चित्रण किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुस्तक के लिए मीनाक्षी सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की जीवंत अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के साहित्यिक प्रयास न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हैं, बल्कि उसे वैश्विक मंच पर भी पहचान दिलाने में सहायक होते हैं। मुख्यमंत्री ने ब्लूम्सबरी इंडिया की भी सराहना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रकाशन संस्थान द्वारा भारतीय आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर किया गया कार्य प्रशंसनीय है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button