उत्तर प्रदेशवाराणसी

Kashi MP Children’s Poetry Conference-2025: मोदी की प्रेरणा से नन्हे कवियों को मिलेगा बड़ा मंच, , जीतने वालों को मिलेगा तगड़ा इनाम

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी नगर निगम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से ”काशी सांसद बाल कवि सम्मेलन-2025” का भव्य आयोजन करने जा रहा है। निगम गौरवशाली इतिहास, साहित्य और संस्कृति के लिए विश्वविख्यात काशी अब नन्हे साहित्यकारों को भी बड़ा मंच देने जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की काव्य प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है।

प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। यह आयोजन दो आयु वर्गों में होगा। ग्रुप-1 : कक्षा छह से आठ तक ग्रुप-2 : कक्षा नौ से 12 तक के बच्चे शामिल होंगे। तीन चरणों में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर 26 से 28 नवंबर 2025, ब्लॉक एवं जोनल स्तर पर एक से तीन दिसंबर 2025 जिला स्तरीय ग्रैंड फिनाले पांच और छह दिसंबर को होगा। ग्रैंड फिनाले में प्रथम पुरस्कार 50,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 30,000 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 20,000 रुपये नकद होगा। सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता की विशेष थीम हैं, अविनाशी काशी, संवर्ती काशी, देशभक्ति, मां गंगा और महादेव।

महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सभी विद्यालयों, अभिभावकों और साहित्य प्रेमियों से अपील की है कि नगर निगम द्वारा पहली बार आयोजित इस अनूठे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक बच्चों का पंजीकरण कराएं। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि इस आयोजन से बच्चों की प्रतिभा निखरेगी और भविष्य में उनके लिए नए मार्ग प्रशस्त होंगे।

उन्होंने बताया कि नगर निगम और निर्णायक मंडल को प्रतियोगिता के किसी भी नियम में संशोधन या परिवर्तन का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा। इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित लिंक अथवा क्यूआर कोड स्कैन करके 24 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। काशी अपने मंदिरों, घाटों, हस्तकला, पर्व-उत्सवों और सांस्कृतिक वैभव के लिए विश्वभर में विख्यात है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में काशी की इसी सांस्कृतिक चेतना को संवर्धित करने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button