उत्तर प्रदेशगोरखपुरलखनऊ

गोरखपुर के रूंगटा इंडस्ट्रीज में लगी आग, 100 दमकलकर्मियों ने 25 घंटे की कड़ी मेहनत… बुझाई आग

गोरखपुर। गोरखपुर जिले के गीडा सेक्टर-15 स्थित ‘रूंगटा इंडस्ट्रीज’ में लगी भीषण आग पर 25 घंटे के गहन अभियान के बाद शनिवार को पूरी तरह काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि करीब 100 दमकलकर्मियों ने पूरी रात अथक प्रयास किया, जिसके बाद आग पूरी तरह काबू पा लिया गया है। स्थिति सामान्य होने पर देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, संत कबीरनगर, सिद्धार्थनगर और गोंडा से आईं दमकल गाड़ियों को वापस भेज दिया गया है। एहतियातन गोरखपुर की दमकल गाड़ियों को अभी भी आरक्षित रखा गया है। शुक्रवार तड़के लगी इस आग ने पूरे औद्योगिक क्षेत्र में दहशत फैला दी थी।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) संतोष कुमार राय ने बताया कि शनिवार सुबह आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से सतर्कता बरती जा रही है। गोरखपुर के जिलाधिकारी (डीएम) दीपक मीणा ने बताया कि आज सुबह स्थिति सामान्य है और पूरी तरह नियंत्रण में है।

उन्होंने कहा, “अभी वहां केवल एक-दो दमकल गाड़ियां तैनात हैं। शाम तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। दिल्ली से आई तकनीकी टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया है।” मीणा ने बताया, “घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है; वह अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।”

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button