उत्तर प्रदेशदेवरियालखनऊ

उन्नत खेती की पूरी जानकारी एक छत के नीचे, देवरिया जिले में 1 से 18 दिसंबर तक आयोजित होगा रबी कृषि निवेश मेला

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में कृषि सूचना तंत्र सुढ्ढढ़ीकरण एवं कृषि जागरूक कार्यक्रम के तहत 1 से 18 दिसम्बर तक रबी कृषि निवेश मेले का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी(सीडीओ) प्रत्यूष पांडेय ने आज यहां बताया कि मेले का उद्देश्य कृषकों को उन्नत कृषि तकनीक, कृषि निवेश की उपलब्धता, विभागीय योजनाओं, अनुदानों, फसल सुरक्षा, कृषि यंत्रों तथा पोषक तत्व प्रबंधन संबंधी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना है। यह मेला प्रत्येक विकासखंड में अलग-अलग तिथियों में 1 से 18 दिसम्बर तक प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि मेले में विज्ञान केन्द्र मल्हना एवं कृषि ज्ञान केन्द्र, देवरिया के वैज्ञानिक और विषयवस्तु विशेषज्ञ खेती से जुड़ी तकनीकी जानकारी, उर्वरक प्रबंधन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि यंत्रों का उपयोग तथा विभागीय अनुदानों के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी देंगे तथा किसानों की समस्याओं का समाधान भी स्थल पर ही किया जायेगा। मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। मेले में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, भूमि संरक्षण सहित सभी सहयोगी विभागों के उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा यू.पी. एग्रो, बीज विकास निगम तथा कृषि यंत्र निर्माता कंपनियाँ भी अपने स्टॉल लगाएंगी। आत्मा योजना के समूह, गैर-सरकारी संगठनों और कृषि सखियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मेले में किसानों की लिखित एवं मौखिक शिकायतें प्राप्त कर संबंधित विभागों द्वारा वहीं निस्तारित की जाएंगी। योजनाओं एवं सुविधाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु पम्पलेट एवं साहित्य का वितरण किया जाएगा। लीड बैंक अधिकारी और डी.डी.एम. नाबार्ड के सहयोग से कृषि ऋण शिविर भी आयोजित होगा, जिसमें किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button