उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में मुख्यमंत्री ने जनजाति भागीदारी उत्सव का किया शुभारंभ: जननायक बिरसा मुंडा को किया नमन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जनजाति भागीदारी उत्सव का शुभारंभ करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में जननायक बिरसा मुंडा के संघर्ष को नमन किया। 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की 150वीं हैं।

Untitled design (74)

एक नवंबर से 15 नवंबर तक जनजाति गौरव पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजाति समाज अपनी परंपरा पर गर्व करते हुए मुख्यधारा में शामिल हो-इसी उद्देश्य से ये उत्सव मनाया जा रहा है।

Untitled design (72)

भागीदारी उत्सव में 22 राज्यों के विभिन्न जन-जातीय समाज के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। हस्तशिल्प, कला और व्यंजनों का मेला भी सजा है। सीएम ने कहा कि इस उत्सव के जरिये हम सब भगवान बिरसा मुंडा के प्रति सम्मान व्यक्त कर रहे हैं।

Untitled design (73)

उन्होंने कहा कि ये वर्ष बहुत महत्वपूर्ण है। सरदार वल्लभभाई पटेल के साथ बिरसा मुंडा का 150वीं जयंती वर्ष है। भगवान बिरसा मुंडा ने स्वाधीनता के लिए कठिन संघर्ष किया। उनका मानना था कि देश हमारा है तो राज भी हमारा ही होना चाहिए। यूपी में जनजाति समुदाय की जनसंख्या कुल आबादी की तुलना में कम है।

पहले यहां नौकरियों में जनजाति समुदाय की सीटें खाली रह जाती थीं। लेकिन अब यूपी पुलिस भर्ती में जनजाति समाज की सीटें भरी हैं। खुशी की बात है कि शिक्षा में भी उनकी भागीदारी बढ़ रही है। हमारी सरकार ने यह प्रण लिया है कि समाज को उनके अधिकार मिले। योजनाओं का भरपूर लाभ मिले।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button