उत्तर प्रदेशलखनऊ

34 पीपीएस अधिकारियों को मिली तैनाती : चार अफसरों को कमिश्नरेट में एसीपी और 30 को बनाया गया पुलिस उपाधीक्षक

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रशिक्षण ले चुके 34 पीपीएस अधिकारियों को रविवार को तैनाती दी गई। सरकार ने 30 को जिले में पुलिस उपाधीक्षक व चार को कमिश्ररेट में एसीपी के पद पर तैनात किया है।

रविवार को जारी सूची के अनुसार, बसंत सिंह को महाराजगंज, संकल्प दीप कुशवाहा को एटा, प्रतिज्ञा सिंह को बांदा, नारायण दत्त मिश्रा को बहराइच, ऋतिक कपूर को सुलतानपुर, अभिमन्यु त्रिपाठी को लखीमपुर खीरी, पीयूष कुमार पाण्डेय को झांसी, क्रिश राजूपत को मऊ, गायत्री यादव को मर्जापुर, मनोज कुमार गंगवार को औरैया, सुधीर सिंह को मेरठ, जयंत यादव को कुशीनगर, रोहिनी यादव को सिद्धार्थनगर, प्रभा पटेल को हरदोई, आकृति पटेल को पीलीभीत, अभय कुमार वर्मा को फतेहगढ़, अभिषेक कुमार को सीतापुर, अनुभव राजर्षि को गाजीपुर, सुश्री आकांक्षा गौतम को बिजनौर, शुभम वर्मा को शाहजहांपुर, अमित कुमार संतकबीरनगर, देशहराज सिंह बलिया, दीपशिखा को मेनपुरी, कुलदीप सिंह यादव को बस्ती, अवनीश कुमार सिंह को इटावा, शशांक श्रीवास्तव को बुलंदशहर, गौरव उपाध्याय को महोबा, मयंक मिश्रा को अयोध्या, विनी सिंह को उन्नाव, अपूर्वा पाण्डेय को यूपी-112 लखनऊ में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।

इनकी हुई कमिश्नरेट में तैनाती

वहीं, शशि प्रकाश मिश्रा को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ, हरेकृष्ण शर्मा को सहायक पुलिस आयुक्त आगरा, अरुण पाराशर को सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज, अपूर्व पाण्डेय को सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी बनाया गया है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button