उत्तराखंडदेशबड़ी खबर

उत्तराखंड को पीएम मोदी की सौगात… रजत जयंती समारोह में 8140 करोड़ रुपये की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत देहरादून में 8140 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, वह “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” के तहत 28,000 से अधिक किसानों के खातों में Rs62 करोड़ रुपये की राशि भी सीधे जारी करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्री मोदी आगामी नौ नवम्बर को उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती समारोह में दोपहर लगभग 12:30 बजे पहुंचेंगे।

इस अवसर पर वे एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 8140 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनमें से 930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 7210 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। ये परियोजनाएँ मुख्यतः पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं। प्रधानमंत्री “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” के अंतर्गत 62 करोड़ रुपये की सहायता राशि 28,000 से अधिक किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष रूप से स्थानांतरित करेंगे।

पीएम मोदी जिन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उनमें देहरादून जलापूर्ति योजना (एएमआरयूटी योजना के अंतर्गत 23 जोन के लिए), पिथौरागढ़ जिले में विद्युत उपकेंद्र, सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र, तथा नैनीताल के हल्द्वानी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान शामिल हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री दो प्रमुख जलविद्युत क्षेत्र से संबंधित परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें सौग़ डैम पेयजल परियोजना, जो देहरादून को 150 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) पेयजल उपलब्ध कराएगी तथा दूसरी जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना (नैनीताल), जो पेयजल आपूर्ति, सिंचाई एवं विद्युत उत्पादन में सहायक होगी। इसके अतिरिक्त जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, उनमें विद्युत उपकेंद्र, चंपावत में महिला खेल कॉलेज की स्थापना, तथा नैनीताल में अत्याधुनिक डेयरी संयंत्र की स्थापना शामिल हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button