संगम नगरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध

प्रयागराज संगम नगरी में माघ मेला के दूसरे प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रांति पर आज संगम तट पर श्रद्धालुओं और कल्पवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। यह आस्था का विराट समागम है, जहां साधु-संत, कल्पवासी और आम श्रद्धालु एक साथ संगम की पवित्र धारा में डुबकी लगा रहे हैं।मकर संक्रांति के पावन पर्व पर प्रशासन के अनुसार शाम बजे तक संगम तट पर 91 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
यह अनुमान है कि मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त दिन भर चलने के कारण शाम तक यह संख्या एक करोड़ को पार कर सकती है।मकर संक्रांति पर्व पर कड़कड़ाती ठंड पर आस्था भारी रही। भोर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मेला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार शाम पांच बजे तक करीब एक करोड़ श्रद्धालु मकर संक्रांति पर त्रिवेणी में स्नान कर चुके हैं। शाम तक करीब एक करोड़ तक आंकड़ा पहुंचने का अनुमान लगाया गाय है। पूरे माघ मेले में सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम हैं। एटीएस की नजर पूरे मेले पर है। पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ड्रोन से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।
मकर संक्रांति पर मेला प्रशासन ने एक से डेढ़ श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान जताया है। इसके 24 स्नान घाटों पर इंतजाम किया गया है। इसके अलावा हाईटेक रिस्पांस प्लान लागू कर आधुनिक ट्रैफिक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। नदी की धारा में परिवर्तन के कारण घाटों में आंशिक संशोधन भी किया गया है।
एसपी माघ मेला नीरज पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि मकर संक्रांति का स्नान कल भी काफी लोगों ने किया था। करीब 85 लाख लोगों ने स्नान किया था। आज भी सुबह से काफी भीड़ चल रही है। इसको देखते हुए काफी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। कोहरा भी काफी बढ़ गया है जिसको देखते हुए पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है ताकि कोई रास्ता न भटके। सतत निगरानी की जा रही है।पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्नान घाटों से लेकर पूरे मेला परिसर में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था में 12 कंपनी पीएसी, सात कंपनी बाढ़ राहत पीएसी, एनडीआरएफ की दो टीमें, एसडीआरएफ, एंटी माइंस की एक-एक कंपनी, एटीएस की दो टीमें, बीडीडीएस की छह, एएस चेक की दस टीमें, आरएएफ की छह कंपनी, और यूपी 112 के 20 चार पहिया व 25 दो पहिया वाहनों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, एक एसपी, आठ एएसपी, 17 सीओ, 6169 दरोगा, सिपाही और 1,000 रिक्रूट आरक्षियों की भी तैनाती की गई है।





