देशबड़ी खबर

प्रधानमंत्री मोदी से मिले संजय सरावगी : बिहार के विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले और इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार के विकास से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। मुलाकात के बाद सरावगी ने आज कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से यह भेंट बिहार के समग्र विकास, किसानों के सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक रही।

प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान उपहार स्वरूप उन्हें माँ जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम की तस्वीर वाला मोमेंटो तथा मधुबनी पेंटिंग से बनी शॉल भेंट की। विशेष धातु से बनी इस मोमेंटो में भगवान राम, लक्ष्मण और माता जानकी की तस्वीर सुंदर तरीके से उकेरी गई है। प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात के दौरान बिहार के विकास से संबंधित विषयों पर सरावगी के साथ लंबी बातचीत की।

इस क्रम में मोदी ने बिहार की विशिष्ट पहचान मखाना के उत्पादन और व्यावसायिक विकास पर महत्वपूर्ण चर्चा की। प्रधानमंत्री ने मखाना उत्पादन से जुड़े किसानों की स्थिति, उनके हित, रोजगार की संभावनाओं और मूल्य संवर्धन पर गहन विमर्श किया तथा मखाना किसानों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। ‎

‎इसके अलावा मोदी ने मिथिला और बिहार के सर्वांगीण विकास पर भी संवाद किया और इस सम्बंध में अपनी तरफ से मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने सरावगी के साथ प्रदेश में कल्याणकारी विषयों और मिथिला पेंटिंग को लेकर विस्तृत बातचीत की। ‎प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश अध्यक्ष  सरावगी के साथ संगठनात्मक मजबूती तथा बिहार के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद और मार्गदर्शन दिया।

जेपी नड्डा, अमित शाह और राजनाथ सिंह से भी कर चुके हैं मुलाकात 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले संजय सरावगी दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात कर चुके हैं। मुलाकात को लेकर संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें बिहार में संगठन को मजबूत करने और जनसेवा की भावना को और सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला। उन्होंने इसे बिहार के विकास, किसानों के सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती की दिशा में प्रेरणादायक भेंट बताया।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button