देशबड़ी खबर

मन की बात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2025 में भारत की बड़ी खेल सफलताओं का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2025 में आखिरी बार ‘मन की बात’ के तहत देश को संबोधित किया। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के इस 129वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कहा कि 2025 ने हमें ऐसे कई पल दिए, जिस पर हर भारतीय को गर्व हुआ। अपने संबोधन में पीएम ने देश को 2025 में खेल के मैदान पर मिली बड़ी सफलताओं का जिक्र किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि साल 2025 खेल के लिहाज से एक यादगार साल रहा। हमारी पुरुष क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप अपने नाम किया। भारत की बेटियों ने महिला ब्लाइंड टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचा। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशिया कप टी20 में भी तिरंगा शान से लहराया।

पीएम ने पैरा एथलीटों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विश्व चैंपियनशिप में कई पदक जीतकर इन्होंने साबित किया कि कोई बाधा हौंसलों को नहीं रोक सकती।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम गर्व से कह सकते हैं कि 2025 ने भारत को और अधिक आत्मविश्वास दिया है। 2026 में देश नई उम्मीदों और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 9 मार्च 2025 को दुबई में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। भारत ने 2013 के बाद ये खिताब जीता। महिला क्रिकेट टीम के लिए साल 2025 विशेष रहा। 2 नवंबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला विश्व कप खिताब जीता था। महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने पहला टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचा। कोलंबो में खेले गए फाइनल में महिला ब्लाइंड टीम ने नेपाल को हराया था। वहीं 28 सितंबर को दुबई में खेले गए एशिया कप टी20 के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। भारतीय हॉकी टीम ने भी इस साल एशिया कप हॉकी का खिताब जीता। इस साल मुक्केबाजी में भी महिला और पुरुष मुक्केबाजों ने अपना दबदबा बनाया।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button