बड़ी खबरमनोरंजन

Dharmendra Health Update : हीमैन धर्मेंद्र की तबीयत नाजुक, सांस लेने में तकलीफ के बाद वेंटिलेटर पर एक्टर

मुंबई। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र की तबीयत खराब चल रही है। पिछले कई दिनों से वो मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन आज सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक आज तबीयत खराब होने के बाद धर्मेंद्र को ICU वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया है। फिलहाल वो ट्रीटमेंट का रिस्पोंड कर रहे हैं।

धर्मेंद्र को एक हफ्ते से ज्यादा पहले सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि परिवार और अस्पताल से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी बयान नहीं आई है। बता दें कि इससे पहले भाजपा सांसद और धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने  3 नवंबर को एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया था।

एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं पैपराजी से पूछा-सब ठीक है? उन्होंने धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर भी अपडेट दिया था। जब पैपराजी ने उनसे पूछा कि धर्मेंद्र की तबीयत कैसी है। तो हेमा मालिनी ने हाथ जोड़कर कहा था- ‘ठीक हैं।’ 89 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र एक्टिंग में काफी एक्टिव हैं। आखिरी बार उन्हें कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। अब वो फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button