उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में शराब और बीयर बार समेत 9 दुकानें सील, ट्रेड लाइसेंस न होने पर की कार्रवाई

नगर निगम ने रविवार को ट्रेड लाइसेंस न होने पर शराब और बीयर समेत नौ दुकानें सील कर दीं। कुछ प्रतिष्ठान शाम तक लाइसेंस शुल्क का भुगतान करने पर खोले गए। जोनल अधिकारी संजय यादव के साथ टैक्स सुपरिंटेंडेंट अनुराग उपाध्याय, बनारसी दास, टैक्स इंस्पेक्टर अजय वर्मा पुलिस बल के सहयोग से अभियान चलाया गया। टीम ने हुसडिया चौराहा, कमता, साइबर हाइट्स, अहिमामऊ बाजार और पलासियो मॉल जैसे प्रमुख स्थानों पर पड़ताल की।

हुसडिया चौराहे के पास स्थित मॉडल शॉप, कमता विक्रांत खंड मॉडल शॉप, साइबर हाइट्स स्थित जाओ बार और जलवा बार ट्रेड लाइसेंस न होने पर सील कर दिया। इसी तरह पलासियो मॉल में दो लिकर शॉप्स व अहिमामऊ बाजार स्थित अंग्रेजी शराब और बीयर शॉप सील की गई। मल्हौर स्थित एक मॉडल शॉप बंद कराया। कुछ प्रतिष्ठानों ने शाम तक लाइसेंस शुल्क का भुगतान कर दिया। इसके बाद नियमानुसार खोलने की अनुमति दी गई।

जाेनल अधिकारी ने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों ने ट्रेड लाइसेंस नहीं बनवाया है उनके खिलाफ इसी तरह कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि नर्सिंग होम, प्रसूतिगृह, बार, होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, ईंट भट्ठा, पैथोलॉजी लैब, एक्स-रे और डाइग्नोस्टिक सेंटर, आयुर्वेदिक/यूनानी/होम्योपैथिक क्लीनिक, कोल्ड ड्रिंक/आइसक्रीम निर्माण एवं विक्रय इकाइयां, बीयर शॉप, मॉडल शॉप, अंग्रेजी एवं देशी शराब की दुकानें आदि।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button