उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में वकीलों के चेंबर पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने की कार्रवाई

राजधानी लखनऊ स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय के पास रविवार को नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है। नगर निगम के बुलडोजर ने सड़क के किनारे बने वकीलों के चेंबर तोड़ दिये हैं। इस दौरान वहां भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा है।

पुलिस अतिक्रमण (1)

दरअसल, सिविल कोर्ट के पास बलरामपुर अस्पताल जाने वाली सड़क पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है। सड़क के दोनों किनारों पर बेतरतीब खड़ी गाड़ियों से आवागमन बाधित होता है, लोगों को यहां से गुजरने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता रहा है।

इसके पीछे की वजह सड़क किनारे बेतरतीब खड़ी होने वाली गाड़ियां ही नहीं बल्कि अतिक्रमण को भी जिम्मेदार बताया जा रहा है। इसी अतिक्रमण के खिलाफ आज नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई हुई है। जिसकी जद में वकीलों के चेंबर भी आये हैं। सड़क किनारे बने चेंबर को तोड़ दिया गया है। यह कार्रवाई नगर निगम की तरफ से रविवार को हुई है। सिविल कोर्ट के गेट नंबर तीन के सामने भी बुलडोजर कार्रवाई हुई है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button