देशबड़ी खबर

CM रेखा गुप्ता पर अटैक मामले में बड़ा खुलासा, चाकू से हमला करने की प्लानिंग थी, हमलावर राजेश का दोस्त गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में दूसरी गिरफ्तारी हो गई है। इस मामले में हमलावर राजेश का दोस्त तहसीन गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किया गया शख्स राजकोट का रहने वाला है। राजेश और उसके दोस्त को अब दिल्ली पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। बता दें कि दिल्ली पुलिस बड़ी साजिश के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

चाकू से हमला करने की थी साजिश

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पर चाकू से हमला करने की साजिश थी। लेकिन सुरक्षा को देखते हुए सिविल लाइन इलाके में ही आरोपी ने चाकू फेंक दिया। आरोपी दोस्त से भी पूछताछ लगातार जारी है।

राजेश के दोस्त तहसीन से मिल सकती है अहम जानकारी

मुख्यमंत्री को मारने की साजिश रचने के आरोप में राजेश के दोस्त तहसीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब तक की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी राजेश लगातार अपने दोस्त से संपर्क कर रहा था।

राजकोट से आरोपी के दोस्त ने उसकी सहायता करने के लिए पैसे भिजवाए थे।

मुख्यमंत्री आवास पर जाने से पहले राजेश, सुप्रीम कोर्ट भी गया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए वह वापस शालीमार बाग मुख्यमंत्री के आवास पहुंचा था।

20 अगस्त को हुआ था रेखा गुप्ता पर हमला

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त को एक शख्स ने हमला कर दिया था। ये हमला उस वक्त हुआ था, जिस समय वह जनसुनवाई कर रहीं थीं। हमला करने के आरोप में 41 साल के राजेश खिमजी सकारिया को गिरफ्तार किया गया था।

बाद में पुलिस जांच में ये पता लगा था कि हमलावर शख्स राजेश हिस्ट्रीशीटर है और उसका लंबा आपराधिक इतिहास है। सीएम ऑफिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ कायराना हमला एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा था। हमलावर ने सीएम आवास की रेकी की थी और फिर साजिशन हमला किया था।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button